जनता दल यूनाइटेड के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में मनाया गया पद्म विभूषण जॉर्ज फ़र्नाडीज़ का 95वां जन्मदिवस

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में महान मजदूर नेता ,पूर्व रक्षा मंत्री पद्म विभूषण स्व. जॉर्ज फ़र्नाडीज का 95 वा जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेजर बैंक्स रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों आम कार्यकर्तागण एवं आम जनता ने हृदय से उन्हें नमन कर श्रंद्धाजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर के के त्रिपाठी , प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर जी, प्रदेश प्रवक्ता कुंवर अजय सिंह, प्रदेश कोशा अध्यक्ष अमर सिंह कटियार, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य डॉ जितेन्द्र सिंह, एच एन सिंह समेत कई नेता एवम कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
*प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल जी* ने अपने संदेश में कहा कि जॉर्ज फैनेंडिस जैसा नेता विरले ही पैदा हुआ करते है। उनके सम्पूर्ण जीवन का संघर्ष युवाओं को हमेशा उत्साहित करता रहेगा एवम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।
प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर के के त्रिपाठी ने जॉर्ज को याद करते हुए कहा कि उनमें संघर्ष करने की अदभुत शक्ति थी। एमरजेंसी के समय जिस प्रकार उन्होंने निरंकुश शासन को चुनौती दी और बड़ौदा डायनामाइट केस में जेल में रह के भी उन्होंने रिकॉर्ड मतों से मुज़फ़्फ़रपूर लोक सभा सीट से रिकॉर्ड मतों से विजयी हुए। इसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता है। प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर जी ने जॉर्ज फैनेंडिस को याद करते हुए उन दीनों का जिक्र किया जब वो मजदूर नेता एवम कॉरपोरेटर थे और उन्होंने ने कांग्रेस के बहुत कद्दवार नेता एस के पाटिल को हरा कर “द जॉइंट किलर” का खिताब पाया था।
प्रदेश प्रवक्ता कुंवर अजय सिंह ने जॉर्ज फैनेंडिस के मशहूर चक्का जाम को याद किया जब उन्होंने पूरे भारत में ट्रेन और टैक्सी की हड़ताल कर दी थी।
अन्य सभी कार्यकर्ताओं एवं पद अधिकारियों ने स्वर्गीय जॉर्ज फैनेंडिस के रास्ते पर चल कर राष्ट्र निर्माण करने की प्रतिज्ञा ली।


