भाजपा सरकार शीघ्र महिला सम्मान निधि देना शुरू करेगी : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी जब सरकार में थी तब भी एक आपदा थी और आज जब विपक्ष में है तब भी आपदा है, इन्हे सत्ता में रहते महिला सम्मान निधि के नाम पर दिल्ली एवं पंजाब की महिलाओं को धोखा दिया और आज भी भ्रमित करना चाह रहे हैं
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आज महिला सम्मान निधि को लेकर केजरीवाल का आपदा दल प्रदर्शन कर रहा है, हमसे सवाल कर रहा पर इन्ही आपदा वालों ने फरवरी 2024 में 2024-25 का बजट प्रस्तुत करते हुए दिल्ली की महिलाओं को 1000 रूपए मासिक देने की घोषणा की थी पर सत्ता सुख भोग कर चले गये पर पूरे साल में महिलाओं को नही दी।
इसी तरह की महिला सम्मान राशि देने की घोषणा केजरीवाल की पंजाब की आपदा सरकार ने 2022 में की थी पर सत्ता के 3 साल बाद भी किसी महिला को एक रूपया नही दिया।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने 2025-26 के बजट में 5100 करोड़ रूपए की राशि महिला सम्मान निधि हेतू आरक्षित की है और हमारी मंत्री कमेटी उसको लागू करने की नीति बना रही है और हम शीघ्र इसे देना शुरू करेंगे।


