उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय शिल्पकार समाज कल्याण समिति व जनतंत्र प्राइम भारत की टीम द्वारा किया गया सम्मान समारोह

कई गणमान्य अतिथियों ने साझा किए विचार

लखनऊ : Effil Club, गोमतीनगर में भारतीय शिल्पकार समाज कल्याण समिति एवं जनतंत्र प्राइम भारत के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन को “आइना” टीम, *जनतंत्र प्राइम भारत*, और *भारतीय शिल्पकार समाज कल्याण समिति* की साझा मेहनत से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने समाज में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया एवं अपने विचार भी साझा किए:

मुख्य अतिथि अनिल दुबे (राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में सद्भाव एवं सामाजिक एकता के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। यह मंच समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं और उनकी सजगता से समाज के लोगों को सच्चाई से देश प्रदेश की खबरें पता चलती है और अन्याय और शोषण उजागर होता है।

सैयद रफत जुबैर रिज़वी (कोषाध्यक्ष, यूपी ओलंपिक संघ ने कहा कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। खेल और संस्कृति दोनों में सहभागिता समाज को मजबूती देती है।

डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी (वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक) ने कहा कि समाज में सकारात्मक संवाद की आवश्यकता है। मीडिया को अब सामाजिक उत्थान का माध्यम बनना होगा।

अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी (अध्यक्ष, पीएमडब्ल्यूजेए)
पत्रकारों की भूमिका समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सही और ईमानदार रिपोर्टिंग से जनमानस को सशक्त किया जा सकता है।
समारोह में खुर्शीद आलम, डॉ. ए.पी. सिंह, मनोज सिंह (राष्ट्रीय लोकदल गौसिया खानम (क्षेत्रीय संयोजिका, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में दुबे ने सम्मानित किए गए समाजसेवियों और प्रतिभागियों को मंच से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन और आयोजन में “आइना” टीम, जनतंत्र प्राइम भारत और भारतीय शिल्पकार समाज कल्याण समिति की भूमिका सराहनीय रही।
यह समारोह सामाजिक समरसता, विविधता और एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें विभिन्न वर्गों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने एक मंच से समाजहित के लिए एकजुटता का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में उमर दराज, अमन मैरिज हाल के मालिक उमर अली पर का वध होटल के मालिक अब्दुल रईस वार्ड गली प्रथा के पार्षद शाइस्ता परवीन और पूर्व पार्षद  अयाजुर रहमान, सैयद हबीब साहब, मोहम्मद जुने जिकरा जावेद , भारतीय शिल्पकार समाज कल्याण समिति के सचिव डॉ. शेख मोहम्मद साहब, संस्था के कोषाध्यक्ष सैफी खान डॉक्टर अलमास ,पत्रकार मोहम्मद अनस , जे प्राइम भारत के संपादक  आलम, सीमा हसन , आईना के संरक्षक कामरान साहब, आईना के अध्यक्ष अजय तिवारी, आईना के राष्ट्रीय सचिव परमजीत सिंह और समस्त लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया.

Related Articles

Back to top button