उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
अरहान अहमद खान ने 10 वीं में 97% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

लखनऊ : आईसीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में सिटी मोंटेसरी स्कूल गोमती नगर शाखा 1, के छात्र अरहान अहमद खान ने 97% अंक प्राप्त कर अपने उत्कर्ष शैक्षिक प्रदर्शन से विद्यालय और अपने परिवार का नाम गौरवांवित किया है। अरहान की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम अनुशासन शिक्षक तथा माता-पिता के मार्गदर्शन का प्रतिफल है अरहान खान के माता-पिता डॉक्टर है अरहान खान के पिता डॉ इरफान खान माता डॉक्टर फौजिया किरमानी अपने बेटे की इस सफलता से अभिभूत है और आगे की शिक्षा में अरहान खान को खूब आशीर्वाद दे रहे हैं अरहान खान ने एक साक्षात्कार मैं बताया कि उन्हें भी अपने माता-पिता की तरह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करनी है अरहान खान अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा और अपने शिक्षकों को देते है।



