उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा सेवित क्षेत्रों के संसद सदस्यों एवं सांसद प्रतिनिधियों के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक हुईं

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा सेवित क्षेत्रों के संसद सदस्यों एवं सांसद प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर ने पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल एवं शाखाधिकारियों के साथ मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में आयोजित मण्डलीय कमेटी की बैठक में भाग लिया।

बैठक के आरम्भ में सौम्या माथुर ने उपस्थित संसद सदस्यों एवं सांसद प्रतिनिधियों का स्वागत व अभिनन्दन किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महाप्रबन्धक सौम्या माथुर ने संसद सदस्यों तथा सांसद प्रतिनिधियों को विस्तार से बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की कार्य प्रणाली में लाइन क्षमता की वृद्धि, यात्री सुविधाओं के उन्नयन, गाड़ियों के संरक्षित संचालन, कर्मचारी कल्याण, पर्यावरण सुरक्षा के लिए हरित पहल सहित अन्य सभी क्षेत्रों में पर्याप्त कदम उठाये जा रहे है।
महाप्रबंधक ने कहा कि हमारी गहन योजना, परिश्रम और उपलब्ध संपत्तियों के कुशल और बेहतर उपयोग के परिणाम स्वरूप पूर्वाेत्तर रेलवे में उल्लेखनीय सुधार के साथ अनेक उत्साहजनक उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 105 किमी. मल्टी-ट्रैकिंग का कार्य पूर्ण किया गया, जिसमें बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन परियोजना के अन्तर्गत गोंडा कचहरी-करनैलगंज (23.65 किमी.) तीसरी लाइन एवं ऐशबाग-मानक नगर (3.5 किमी.) स्वतंत्र बाईपास लाइन का कार्य पूर्ण किया गया।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से महाकुम्भ-2025 के पावन अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे के स्टेशनों से/होकर प्रयागराज क्षेत्र के लिये 3,000 से अधिक नियमित एवं मेला विशेष ट्रेनें चलाई गईं। 101.93 किमी. ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कमीशन हो गया है, जो की किसी भी जोनल रेलवे द्वारा प्रथम वर्ष में सर्वाधिक कमीशनिंग का एक रिकॉर्ड है, इसके कारण अधिक ट्रेनों का संचालन सम्भव होगा। पूर्वाेत्तर रेलवे के 58 अमृत स्टेशनों में से लखनऊ मण्डल के कुल 22 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। जिसमें गोला गोकरणनाथ, मैलानी, रामघाट हाल्ट, सिद्धार्थ नगर, स्वामीनारायण छपिया एवं बलरामपुर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा गोरखपुर जं. स्टेशन एन.एस.जी.-1 श्रेणी में भारतीय रेल में वर्गीकृत कुल 28 स्टेशनों में सम्मिलित हो गया है। इस वित्त वर्ष में पूर्वोत्तर रेलवे पर यात्री संख्या में गतवर्ष की तुलना में 18.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई जिसके कारण आरम्भिक यात्री यातायात से आय गत वर्ष की तुलना में 5.1 प्रतिशत अधिक है।
इसके पश्चात सभी संसद सदस्यों को मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल ने लखनऊ मण्डल में यात्री सुविधाओं के विकास, निर्माण कार्य एवं किये जा रहे उन्नयन कार्यो को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान मण्डलीय कमेटी के अध्यक्ष एवं डुमरियागंज लोकसभा के सांसद जगदम्बिका पाल ने बैठक में चर्चा करते हुए गोरखपुर-आनन्दनगर – बढ़नी -गोण्डा खण्ड पर रेल लाइन दोहरीकरण के सर्वे कार्य को शीध्र अतिशीध्र कराये जाने, बहराइच-श्रावस्ती-भिनगा-खलीलाबाद नई रेल लाइन परियोजना कार्य में भूमि का अधिग्रहण तथा नई लाइन परियोजना में तेजी से कार्य किये जाने का, सिद्धार्थनगर स्टेशन पर पर्यटन की दृष्टि से बौद्ध परिपथ के विकास, बढ़नी स्टेशन से दिल्ली, हावड़ा, मुम्बई एवं चेन्नई स्टेशन के लिए ट्रेन चलाने का, गोरखपुर से सिद्धार्थनगर, बढ़नी, बलरामपुर होते हुए दिल्ली के लिए वंदेभारत एवं तेजस ट्रेन चलाने तथा सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन की सेकेण्ड इंट्री का निर्माण कार्य कराये जाने तथा चौरीचौरा एक्सप्रेस का विस्तार बढ़नी रेलवे स्टेशन तक किया जाने का सुझाव प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button