उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एनसीपी (शरद पवार) नेताओं ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का किया आह्वान

नई दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) (शरद पवार) ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय, 81 लोदी रोड, नई दिल्ली में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता आनंद जोधाले के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, आनंद जोधाले ने कहा, “गणतंत्र दिवस हमें अपने संवैधानिक मूल्यों की याद दिलाता है। यह न केवल गर्व का अवसर है, बल्कि आत्ममंथन का भी समय है कि हम कैसे एक समावेशी और प्रगतिशील भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।”

वहीं उपभोक्ता प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष तौसीफ रज़ा ने नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया, उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की असली ताकत जनता की भागीदारी में निहित है। जब नागरिक राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, तभी एक मजबूत और न्यायसंगत समाज का निर्माण संभव होता है।”

वहीं दिल्ली राज्य महिला अध्यक्ष सुषमा कश्यप भी इस मौके पर मौजूद रहीं, उन्होंने महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, “महिलाओं का सशक्तिकरण केवल एक नीतिगत मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति की अनिवार्य शर्त है। जब महिलाओं को समान अवसर मिलते हैं, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।”

गणतंत्र दिवस समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और संविधान की मूल भावना को बनाए रखने की शपथ के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button