पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल का आयकर विभाग के साथ ’टीडीएस जागरूकता’ कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक डा. आर.के. भारती एवं आयकर अधिकारी/टीडीएस-प्रथम विशुन दत्त दीक्षित की उपस्थिति में आयकर विभाग के साथ ’टीडीएस जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेलकर्मियों के आयकर/’टीडीएस’ के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
आयकर अधिकारी/टीडीएस-प्रथम विशुन दत्त दीक्षित नेDDO(Drawing and Disbursing Officer)/Account’s Office में Pendency of Demand’s on TAN of DDO’s, e-filing, Rols/duties of deductor’s आदि विषय पर व्याख्यान दिया तथा उपस्थित कर्मचारियों की आयकर संबंधी जिज्ञासा का समाधान भी किया गया.सभी डीडीओ को अपने कर्मचारियों के आधार-पैन से लिंक कराने पर बल देते हुए नोटिस के समाधान के बारे मे चर्चा की गयी।
इस अवसर पर मण्डल वित्त प्रबन्धक उमेश कुमार, सहायक वित्त प्रबन्ध दीपक कुमार सिंह एवं आयकर निर ब्रजेश यादव एवं वैष्णवी व अन्य लेखा व कार्मिक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



