उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के नीरज तिवारी व अयोध्या के राजेश तिवारी को रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी

लखनऊ । राष्ट्रीय के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के सम्मुख एवं वरिष्ठ नेता अनिल दुबे की उपस्थिति में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने लखनऊ के नीरज तिवारी तथा अयोध्या के राजेश तिवारी को व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ के नीरज तिवारी तथा अयोध्या के राजेश तिवारी के मनोनयन से पार्टी को लखनऊ तथा अयोध्या में मजबूती मिलेगी और संगठन विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि हम सरकार के माध्यम से व्यापारियों के हित के लिए संघर्षरत हैं।
इस अवसर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. सुरेश यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, प्रदेश सचिव रामगोपाल चंदेल, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव संगठन विपिन द्विवेदी आदि लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

 

Related Articles

Back to top button