उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गंगा जमुनी तहजीब पर आधारित मुनाल का दो दिवसीय लोक कला उत्सव आयोजित

लखनऊ : लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल द्वारा गंगा जमुनी तहजीब पर आधारित दो दिवसीय लोक कला उत्सव का आयोजन वाल्मीकि रंगशाला गोमती नगर में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से किया गया.

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके मुख्य अतिथि साहित्यकार कौस्तुभनंद चंदोला तथा संस्था के संस्थापक मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने किया.

इस अवसर पर लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण में प्रयासरत महिला कलाकारों को भी अंगवस्त्र प्रमाण पत्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमती विनोद रावत पुष्पा वैष्णव, दमयंती नेगी, सरिता सिंह उड़ान मंदाकिनी बहुगुणा नेहा शर्मा रंजना शर्मा राधा बोरा ,मंजू पांडे 20 दिवसीय कार्यशाला मैं प्रशिक्षण लेकर मुनाल के कलाकारों ने  विनोद रावत के निर्देशन में पारंपरिक गढ़वाली लोक नृत्य थड़िया चौफुला घसियारी आदि विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किया उभरती हुई प्रतिभाओं को भी मंच दिया गया.
नूपुर संस्था द्वारा- विभा नौटियाल के निर्देशन में अर्द्धनारीश्वर ‘ नृत्य नाटिका का मंचन किया गया जिसमे- विभा नौटियाल ,विनीता पांडे, रित शर्मा, मलिका गुप्ता, चित्रा मिश्रा, विकास पांडे, रचना टंडन आदि ने भाग लिया
वैष्णवी डांस इंस्टीट्यूट द्वारा नेहा वर्मा के नृत्य निर्देशन में, राधा कृष्ण रास रासलीला_ सेमी क्लासिकल _कथक फ्यूजन डांस लोक नृत्य, गंगा तोरी लहरिया पर नेहा वर्मा, तान्या सक्सेना, कुसमा, परी वर्मा, खुशबू, चेष्टाश्रीवास्तव, शानवी सिंह आदि ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया.
हॉट एंड सोल के कलाकारों ने मंदाकिनी बहुगुणा के निर्देशन में विभिन्न लोक नृत्य प्रस्तुत किया. सानिया, शिवानी, खुशी, मानसी, रिद्धि, देवांशी, ज्योति, हरगुन आदि ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया.
कथक नृत्यांगना रंजना शर्मा के निर्देशन में अन्या, प्रांशु, आध्या, सौम्या, दीक्षिता ,लावण्या आदि ने शिव स्तुति तथा कालबेलिया नृत्य सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया.
यशभारती सम्मानित लोग गायिका ऋचा जोशी ने भी गढ़वाली, अवधी, भोजपुरी, ब्रज, उत्तराखंड के लोकगीतों की मनमोहन प्रस्तुति प्रस्तुत किया.
उड़ान संस्था के कलाकार सरिता सिंह के निर्देशन में राजस्थानी घूमर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें आर्य पटेल , अधीर यादव,पावनी पांडे, जानवी गुप्ता,स्वरा त्रिपाठी तथा युगल नृत्य में पूजा पांडे, श्रीमती नीतू ने मनोहरीक नृत्य प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम का संचालन मानसी बिष्ट ने किया. इस अवसर पर गढ़वाली समाज के राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौहान सुधाकर अस्वल आशुतोष घील्डियाल सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button