एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष ने अपनी जोनल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों संग पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से शिष्टाचार भेंट की
गोरखपुर : 2 जनवरी 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारियों के आस्था एवं विश्वास के फलस्वरूप निर्विरोध रूप से मान्यता में आये संगठन एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष ने अपनी जोनल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों संग पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से शिष्टाचार भेंट की।
महाप्रवंधक महोदया ने कहा कि संगठन कर्मचारी और प्रशासन के बीच सेतु का काम करता और वो संगठन को कर्मचारी हित मे हर संभव सहयोग देने को तत्पर रहेंगी साथ ही महिलाओं को इंगित करते हुए कहा महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं इसलिए यूनियनों में केवल पी एन एम तक सीमित न रहें बल्कि समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर रहने की आवश्यकता है
उक्त अवसर पर संगठन के गोरखपुर मुख्यालय के संरक्षक शिवेन्द्र पाण्डेय, के एन चौबे जोनल महामंत्री अब्दुल शेख, जोनल कोषाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय , श्रीमती कुम कुम श्रीवास्तव, प्रियम्बदा त्रिपाठी,प्रदीप श्रीवास्तव,विभेष सिंह, प्राण शाही, अमरनाथ श्रीवास्तव, राजू यादव , वेद प्रकाश और तमाम कार्यकारिणी सदस्य एवं समर्थक मौजूद थे।