उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार 4 जनवरी को होगी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की कोर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक 4 जनवरी, शनिवार को 3 बजे अयोध्या रोड स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय में आहुत की गई है।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं पर चर्चा की जाएगी तथा उनके निराकरण हेतु कार्य योजना बनाई जाएगी इसके अतिरिक्त प्रदेश में संगठन की धार को और अधिक पैनी करने तथा और अधिक मजबूत करने की रणनीति बनाई जायेगी तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी
प्रान्तीय उपाध्यक्ष आसिफ किदवई ने बताया बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की जाएगी। बैठक में संगठन संस्थापक सदस्य एवं महत्वपूर्ण पदाधिकारी हिस्सा लेंगे
व्यापारी नेताओं ने बताया कि आदर्श व्यापार मंडल 2025 वर्ष को व्यापारी स्वाभिमान वर्ष के रूप में मनाने के लिए संकल्पित है तथा संगठन व्यापारियों के व्यापार को बचाने एवं बढ़ाने तथा व्यापारियों के मान सम्मान व स्वाभिमान में अभिवृद्धि करने हेतु उत्साह के साथअपनी पूरी क्षमता का उपयोग करेगा।