खाटू श्याम मंदिर में एक लाख से अधिक भक्तों ने किया दर्शन

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के श्री श्याम परिवार के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार नववर्ष पर पहले से अधिक श्री श्याम भक्तों ने दर्शन किए बाबा के दर्शन के लिए सुबह 6:00 बजे से मन्दिर खोल दिया गया था एक लाख से अधिक भक्तों ने श्री श्याम बाबा के दर्शन किया। मंदिर कमेटी ने इस बार भक्तों को किसी प्रकार की आसुविधा न हो इसके लिए सुलभ दर्शन लाइन के साथ पार्किंग की व्यवस्था किया था सभी भक्तों ने 7 मिनट के अंदर श्री श्याम बाबा के दर्शन किया। पूरे दिन ये व्यवस्था सुचारू रूप से चलाया गया और भक्तों ने श्री श्याम बाबा के दर्शन किया। शाम को श्री श्याम बाबा के भजनों के लिए पवन मिश्रा ने समा बांधा।
डालीगंज स्थित श्री माधव मन्दिर में सुबह से भक्तों का दर्शन करने का ताता लगा रहा । सुबह मंगला आरती से शाम तक भक्तों ने श्री राधा माधव के दर्शन किए। प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि नववर्ष पर श्री राधा माधव के दर्शन के लिए भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया इसके साथ ही महिलाओं द्वारा संकीर्तन कर नव वर्ष उत्सव मनाया।



