उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नवागत तहसीलदार ध्रुवेश सिंह ने पदभार किया ग्रहण

राजस्व के सभी कार्य समय वध तरीके से हो , किसान ना हो परेशन : तहसीलदार

गोरखपुर : नवागत सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया नवागत तहसीलदार ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राजस्व विभाग के सभी कार्य समय पर हो और किसानों को उनके काम के कारण परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि वादों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने का प्रयास किया जायेगा। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता व न्याय संगत तरीके से धरातल पर कराने का प्रयास होगा ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाना पड़े। लोगों को सुविधाएं मिल सकें शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए सदर तहसील के अंतर्गत आवश्यकता अनुसार जमीन उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा जिससे योजना और परियोजना को शुरू करने में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए उसके लिए हमारे राजस्व कर्मचारी सदैव कंधे से कंधा मिलाकर योजनाओं को पूरा करने में अपना योगदान देंगे न्यायालय में चल रहे वादों को अधिवक्ता गण से सामंजस बनाकर न्यायालय को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया जाएगा जिससे वादकारियों को न्याय संगत तरीके से न्याय मिल सके। नवागत तहसीलदार का जिला लेखपाल संघ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में तहसीलदार का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान नवागत नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन का भी जिला लेखपाल संघ ने स्वागत अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button