उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को जेल और बेल का खेल बंद कर न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों को स्वीकार करना चाहिए : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत अर्जी को राऊज एवेन्यू कोर्ट द्वारा खारिज किये जाने पर कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को ओछी और घटिया राजनीति से बचने की जरूरत है।

बार-बार झूठा प्रचार करने के लिए, स्वास्थ्य का हवाला देकर जो प्रपंच रचकर जमानत के लिए प्रयास कर रहे हैं वह प्रयास अब बेकार है क्योंकि दिल्ली की जनता के साथ ही कोर्ट में भी इस बात को स्वीकार कर चुका है कि दिल्ली शराब घोटाला हुआ है और अरविंद केजरीवाल उसके असली सूत्रधार हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि न्यायालय ने आज स्पष्ट कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल को जो भी स्वास्थ सेवा चाहिए वह उन्हें जेल में ही उपलब्ध कराई जाएगी इसलिए अब मेडिकल का बहाना सिर्फ एक बहाना ही है और कुछ नहीं।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता नाकार चुकी है और इसलिए अब उनका कोई भी कुप्रचार नहीं चलने वाला है। दिल्ली की जनता ने इंडी गठबंधन को हरा कर अरविंद केजरीवाल एवं अन्य शराब घोटाला अभियुक्तों को जेल का समर्थन किया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार का आरोप अरविंद केजरीवाल पर लगा है वह एक गंभीर आरोप है इसलिए अब इन्हें सोचने की जरूरत है की बार-बार जेल और बेल का जो खेल आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल मिलकर खेलते हैं अब उन्हें बंद करना चाहिए और न्यायालय के आदेश को स्वीकार कर लेना चाहिए।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button