उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली की जनता ने लगातार तीसरी बार 7-0 की विजय देकर अभूतपूर्व इतिहास रचा है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक् वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की तीसरी बार लगातार प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एन.डी.ए. सरकार बनने जा रही है और देश खासकर दिल्ली ने मोदी सरकार की विकास नीतियों पर अपना वोट दिया है।

दिल्ली की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा को 7-0 से विजयी बना कर एक अभूतपूर्व इतिहास रहा है।

1952 से आज तक दिल्ली ने कभी भी लगातार तीन लोकसभा चुनाव में एक ही पार्टी को नही जिताये पर आज दिल्ली ने भाजपा को मोदी सरकार पर विश्वास प्रकट करते हुए तीसरी बार भाजपा को जिताया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को पूरी तरह नकार दिया है।

लाख कोशिशों एवं भ्रम के मायाजाल को फैलाने के बावजूद आम आदमी पार्टी को ना सिर्फ दिल्ली वालों ने बल्कि पंजाब की जनता ने भी केजरीवाल पार्टी को पूरी तरह ठुकरा दिया है।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button