उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कांग्रेसियों ने रायबरेली, अमेठी सहित बाराबंकी, सीतापुर, प्रयागराज, सहारनपुर का परिणाम घोषित होते ही आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत खुशी मनाई

लखनऊ : रायबरेली से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  तथा अमेठी से किशोरी लाल शर्मा की अभूतपूर्व जीत को लेकर कांग्रेस जनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही परिणाम के इंतजार में पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में एकत्रित कांग्रेसजनों ने रायबरेली, अमेठी सहित बाराबंकी, सीतापुर, प्रयागराज, सहारनपुर का परिणाम घोषित होते ही आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत खुशी मनाई। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के शानदार प्रदर्शन को लेकर यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह से ही कांग्रेेस कार्यकर्ताओं, इंडिया गठबंधन समर्थकों का जमवाड़ा शुरू हो गया था जैसे जैसे परिणाम घोषित होते गए समर्थकों और कांग्रेसजनों का उत्साह पूरे चरम पर था।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता आराधना मिश्रा, पूर्व मुंत्री नकुल दुबे, मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा, अल्पसंख्यक कांग्र्रेस के अध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय दीक्षित, संजय सिंह, आर.पी. सिंह, अनामिका यादव, डॉ. सुधा मिश्रा, सचिन रावत, सुशीला शर्मा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ.शहजाद आलम, शीला मिश्रा, विभा त्रिपाठी, शैलेन्द्र दीक्षित, विकास श्रीवास्तव, आदि कांग्रेसजनों ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह मोदी सरकार के अहंकार की हार है और जनमुद्दों और लोकतंत्र की जीत है।

 

Related Articles

Back to top button