उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जल संकट के नाम पर राजनीति से बाज आएं जल मंत्री आतिशी : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जल मंत्री आतिशी की जल संकट के नाम पर राजनीति करने की निंदा की है।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में कच्चे पानी की कमी नहीं है क्योंकि हरियाणा और उत्तराखंड दोनों दिन प्रतिदिन अत्यधिक पानी प्रदान कर रहे हैं जो दिल्ली जल बोर्ड के रिकॉर्ड से सत्यापित किया जा सकता है।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का जल संकट दो कारणों से है, पहला यह कि दिल्ली का अधिकांश शुद्धिकृत पानी या तो लीकेज में खो जाता है या चोरी में और दूसरा कि वजीराबाद जल बांध तालाब और सोनिया विहार प्लांट दोनों मिट्टी से भर गए हैं और उनकी पानी रोकने की क्षमता केवल 10% है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने दिल्ली की जल मंत्री श्रीमती आतिशी से कहा कि हरियाणा और यूपी के मुख्यमंत्रियों को राजनीतिक उद्देश्यों से भरे पत्र लिखना बंद करें और वजीराबाद बैराज एवं सोनिया विहार जल प्लांट में भरी कीचड़ को साफ करने के लिए काम करें और पेय जल की चोरी और लीकेज बर्बादी को रोकने के लिए काम करें जिससे दिल्ली में जल संकट समाप्त हो सके।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button