उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ग्रीष्मकालीन राज्य सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी 22 जून को लखनऊ में

ग्रीष्मावकाश में समर कैंप, पर्यावरण दिवस एवं योग दिवस में शिक्षकों की प्रतिभागिता संबंधी आदेश का विरोध।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का ग्रीष्मकालीन राज्य सम्मेलन एवं शौक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन 22 जून, 2024 को गान्धी भवन प्रेक्षागृह (निकट शहीद स्मारक स्थल) लखनऊ में किया जा रहा है। सम्मेलन एवं गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी करेगे। सम्मेलन मे शिक्षा जगत के आज के ज्वलन्त मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श होगा और भावी संघर्ष कार्यक्रम निर्धारित किए जाएगें।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने बताया कि शासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा मनमाने तरीके से नियमों के विपरीत आदेश निर्गत किए जा रहे है। शिक्षकों को दिया जाने वाला ग्रीष्मकालीन अवकाश कर्मचारियों को दिय जाने वाले अवकाश के बराबर ही है किन्तु इसी अवधि में समर कैम्प, पर्यावरण दिवस एवं योगा दिवस आदि आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किए गए है। जिसका शिक्षकों द्वारा विरोध किया जा रहा है।
संगठन के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी एवं महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा एवं शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन अवकाश में 05 जून से 11 जून तक समर कैम्प आयोजित किए जाने तथा 05 जून, को पर्यावरण दिवस एवं 21 जून को योगा दिवस में शिक्षकों की विद्यालय में अनिवार्य उपस्थिति का विरोध किया है।

शिक्षक नेताओं ने ग्रीष्मावकाश में शिक्षकांे की प्रतिभगिता अनिवार्य है तो उसके स्थान पर नियमानुसार उपार्जित अवकाश दिए जाने की मांग की है।
गान्धी भवन प्रेक्षाग्रह में 22 जून को आयोजित ग्र्रीष्मकालीन सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी में राज्यकार्यकरिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य, विभिन्न मण्डलों के अध्यक्ष एवं मंत्री, जनपदों के अध्यक्ष एवं मंत्री के साथ राज्य परिषद के सदस्य एवं दर्शक शिक्षक सहित लगभग 1000 (एक हजार) की संख्या में सम्मिलित होगें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button