उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऐसा लगता है आम आदमी पार्टी और झूठ का चोली दामन का साथ है : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी एवं झूठ का चोली दामन का साथ है और यह आज फिर प्रमाणित हुआ है।

गत सप्ताह आम आदमी पार्टी ने बिना दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से अनुमति लिए चुनाव कैम्पेन गीत विडियो के साथ जारी किया था।

दिल्ली के चुनाव अधिकारी कार्यालय ने गीत के विडिओ को आपत्तिजनक पाते हुए उस पर प्रतिबंध लगा कर उसके विडिओ में संशोधन का निर्देश दिया था।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के चुनाव अधिकारी कार्यालय के प्रतिबंध आदेश को भारतीय चुनाव आयोग के समक्ष अपील की जहाँ से केवल उसके गीत को स्वीकृति दी गई है, विडिओ पर उचित संशोधन तक प्रतिबंध रहेगा।

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख ने कहा है कि यह शर्मनाक है की आम आदमी पार्टी झूठा प्रचार कर रही है की चुनाव आयोग ने प्रतिबंध हटा दिया है जबकि उनके कैम्पेन गीत के विडिओ पर प्रतिबंध जारी है।

अगर “आप” नेताओं में नैतिकता है तो सच बोलें की गीत के विडिओ पर प्रतिबंध जारी है।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button