उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शाताब्दी वर्ष मनाया गया

सम्राट चौधरी, मनोज तिवारी, वीरेंद्र सचदेवा, नीरज तिवारी, सुनील यादव ने भी किया सभा को संबोधित

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में आज जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी वर्ष समारोह मनाया और साथ ही प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें भारत रत्न दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी , दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेंद्र सचदेवा, सांसद  मनोज तिवारी, संगठन महामंत्री  पवन राणा, वरिष्ठ नेता  सुमित भसीन, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष  नीरज तिवारी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव, मंच संचालन कर रहे पूर्वांचल मोर्चा प्रभारी अनिल झा एव मनीष सिंह, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा से जुड़े यू टयूबर  मनीष कश्यप, प्रदेश कार्यालय मंत्री  बृजेश राय,  विजय भगत,  विपिन बिहारी सिंह,  संजय तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और बिहार के कई पदाधिकारियों के साथ हज़ारों की संख्या में दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल वासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्घाटन  सम्राट चौधरी,  वीरेंद्र सचदेवा एवं  मनोज तिवारी सहित अन्य नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया और सभा में उपस्थित सभी को संबोधित किया।

इस मौके पर  कर्पूरी ठाकुर के जीवन को दर्शाता हुआ एक वीडियो फिल्म दिखाई गई जिसमें उनके द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया।

सम्राट चौधरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जननायक  कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर आभार जातने के लिए भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि  कर्पूरी ठाकुर अपने गांव के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 10वीं की परीक्षा पास करी था और वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने गठबंधन राजनीति की नींव रखी।

उन्होंने कहा कि आज से 50 वर्ष पहले किसी व्यक्ति ने गरीबों की चिंता करी या गरीब के लिए काम किया हो वह श्री कर्पूरी ठाकुर थे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि जब पहली बार आरक्षण की बात शुरू हुई और 4 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही गई तो कर्पूरी ठाकुर की पहली सरकार थी जिसने इसे लागू किया। हालांकि इस बात पर कांग्रेस द्वारा उस वक्त भी विरोध किया गया।

उन्होंने कहा कि जो सपना कर्पूरी ठाकुर ने देखा था कि एक अति पिछड़ों का बेटा आगे बढ़े और देश का प्रधानमंत्री बने तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरा किया और यही कारण है कि मोदी सरकार ने उन्हें भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के दो मुख्यमंत्री जिन्होंने शराब बंदी की एक श्री कर्पूरी ठाकुर और दूसरे श्री नीतीश कुमार लेकिन दिल्ली में एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने शराब में ही घोटाला कर दिया।

आज इंडी गठबंधन वाले प्रतिदिन हल्ला करते हैं कि संविधान खतरे में है वह नहीं बताते कि यहां का मुख्यमंत्री जेल के अंदर भी खुद को मुख्यमंत्री बनाए बैठे हैं। जेल के अंदर से सरकार चलाना इससे अधिक संविधान खतरे में कहा हो सकता है।

बिहार के डिप्टी सीएम है कहा कि बिहार अब माफियाओं से पूरी तरह से मुक्त होने के कगार पर है लेकिन दिल्ली के अंदर माफिया ही सरकार के अंदर बैठा है तो उसको बदलने की जरूरत है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को सम्मान देना हर भारतीय का सम्मान है। 1952 से 1988 तक एक व्यक्ति कई विभाग के शीर्ष पदों पर रहता है लेकिन जब उनका देहांत होता है तो उसी घर में होता है जहां वह पैदा हुए थे।

उन्होंने कहा कि एक साधारण जीवन जीने के व्यक्तित्व  कर्पूरी ठाकुर का लक्ष्य था कि सरकार की सभी योजना घर घर तक पहुंचे इस पर उन्होने पूरा ध्यान दिया और आज मोदी सरकार ने वह सारा काम किया है जो कर्पूरी ठाकुर ने सोचा था।

सचदेवा ने कहा कि आज इस दिल्ली के अंदर इस कार्यक्रम को करने का काम करने का मुख्य उद्देश्य है कि यह देश की राजधानी है और यहां से पूरे देश भर में एक संदेश जाए। भारत रत्न मिलने के साथ ही श्री कर्पूरी ठाकुर के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का काम भी हमें करना चाहिए तभी उनके योगदान और अथक परिश्रम का हमारे समाज के ऊपर असर पड़ेगा।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज जिन जिन लोगों को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया है वह इस बात का गवाह है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने देश के लिए योगदान देने वालों को वह सम्मान दिया है जिसके वह हकदार थे। उन्होंने कहा कि श्री कर्पूरी ठाकुर का योगदान सराहनीय है लेकिन पिछली सरकार ने ना ही उस योगदान को सम्मान दिया बल्कि उसे दबाने की कोशिश की।

कार्यक्रम में आए सभी का स्वागत करते हुए दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि जननायक  कर्पूरी ठाकुर एक स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनेता के रूप में जाने जाते थे और कर्पूरी ठाकुर ने राजनीतिक जीवन में अपने सिद्धांतों को नहीं छोड़ा। इसलिए आज सही मायनों में वह असली हीरो हैं। एक महान समाजवादी विचारधारा पर जीने वाले व्यक्ति के साथ ही किसी भी तरह से अब बहुत कम ही देखने को मिलेंगे।

सुनील यादव ने कहा कि ओबीसी समाज के लिए जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर पहले व्यक्ति थे जिन्होंने आरक्षण पर बात भी की और अपनी सरकार में इसे लागू भी किया। उन्होंने कहा कि उन्हीं के बताए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम कर रहे हैं।

मंच संचालन कर रहे अनिल झा ने कहा कि ऐसे महान राजनेता को भारत रत्न से सम्मानित कर के प्रधाम मंत्री जी ने सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के दो दो बार मुख्यमंत्री रहें समाज के अन्तिम आदमी के प्रतिनिधि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर भारतीय राजनीति के एक ऐसे चेहरा थे जिन्होने गरीबों, वंचितों, और सामान्य जन की आवाज को सदैव बुलंद किया

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button