उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
मिस अतिशी का राजनीतिक व्यवहार यह दिखाता है कि वह नक्सलवाद की पाठशाला का उत्पाद हैं :वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मंत्री मिस अतिशी ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर उंगलियां उठाकर राजनीतिक और प्रशासनिक शिष्टाचार की सभी सीमाओं को पार कर दिया है।
राजनीतिक व्यवहार और उनके बार-बार संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों से स्पष्ट होता है कि मंत्री मिस अतिशी नक्सलवाद की पाठशाला का उत्पाद है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि काश मंत्री मिस अतिशी ने चुनाव आयोग की ओर उंगलियां उठाने से पहले और चुनाव आयुक्तों को श्री टी.एन. शेषन की याद दिलाने से पहले अपने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा होता कि वह श्री मदन लाल खुराना के उदाहरण का अनुसरण करें जिन्होने सिर्फ राजनीतिक रूप से प्रेरित डायरी मामले में नाम लिये जाने पर इस्तीफा दे दिया था जबकि आज के मुख्य मंत्री जेल जा कर भी इस्तीफा देने को तैयार नही हैं।


