उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रस्तोगी समाज ने धूमधाम से मनाया पारिवारिक होली मिलन समारोह

लखनऊ। लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय होलिकोत्सव समिति के तत्वावधान में हवेली श्री गोवर्धननाथ, सुभाष मार्ग, लखनऊ में रस्तोगी समाज का पारिवारिक होली मिलन समारोह धूमधाम से हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर होली मिलन समारोह के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें निनाद कला केंद्र, रोशन नृत्य कला केंद्र एवं रस्तोगी समाज के बच्चों ने मनमोहक नृत्यों की श्रृंखला का पेश की।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रसिद्ध रंगमंच अभिनेता अनिल रस्तोगी व विशिष्ट अतिथि गौतमबुद्ध नगर विधायक पंकज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन समिति के अध्यक्ष चित्रक रस्तोगी, महामंत्री नवल किशोर रस्तोगी, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार रस्तोगी, मुख्य संयोजक संजीव रस्तोगी (दुगावा) ने पुष्प माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से किया। कार्यक्रम संयोजक सचिन रस्तोगी और लोकेश रस्तोगी ने बताया कि रस्तोगी समाज के लगभग 50 बच्चों ने रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिभाग किया। रस्तोगी समाज व स्वाजतीय बंधुओं के बच्चों ने केसरिया रंग मोहे लागे पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत का सभी उपस्थित जनों मन मोह लिया। मुख्य अतिथियों एवं समिति के वरिष्ठï कार्यकर्ताओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने सत्यवादी महाराजा हरिशचन्द्र के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का विधिवतï् उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरूआत महाराजा हरिशचन्द्र की स्तुति से हुई। होली खेलन आए नटखट नंदकिशोर, होली खेल रहे नंदलाल वृंदावन की कुंज गलिन में एवं गोकुल की गलियों में धूम आज जैसे सरीखे लोकगीतों पर अद्धविका, अंशिका, अभिश्री, आशी, पाखी की राधा-कृष्ण गोपियों व ग्वाल बालों की सुसज्जित टोलियों ने रंगारंग नृत्य कर सभी को होली के संतरंगी छठा में सराबोर कर दिया। इस मौके पर प्रथम पूज्य गणेश वंदना से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात निनाद कला केंद्र, रोशन नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने राधा कृष्ण का मयूर नृत्य, शंकर पार्वती एवं भगवान राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात आज बिरज में होरी रे रसिया…, रंग बरसे, गुलाल बरसे… जैसे गीतों पर राधा कृष्ण, ग्वाल बालों के संग भक्तों ने सुगंधित रंग बिरंगे फूलों से ब्रज की होली खेली।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष चित्रक रस्तोगी, महामंत्री नवल किशोर रस्तोगी, मुख्य संयोजक संजीव रस्तोगी (दुगावा), कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार रस्तोगी, मंत्री लोकेश रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, संदीप कुमार रस्तोगी, अभिनव रस्तोगी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button