उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

होली मिलन समारोह को व्यवहारिक जीवन में आत्मसात करने के लिए मोबाइल की दुनिया से परहेज करना होगा : अजय शुक्ला

तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन का होलिकोत्सव आयोजित

गोरखपुर। तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन द्वारा होलिपरांत जिला अधिवक्ता एसोसिएशन सभागार गोरखपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. अजय शुक्ला, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग गोरखपुर विश्वविद्यालय रहे।

उन्होंने आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में अपने साहित्यिक वक्तव्यो से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए कहा कि संस्कृतिक सौहार्द के प्रतिक होली मिलन समारोह को व्यवहारिक जीवन में आत्मसात करने के लिए मोबाइल की दुनिया से युवाओं को परहेज करना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्ण दामोदर पाठक एडवोकेट,अध्यक्ष जि.अ.बार एसोसिएशन गोरखपुर ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और यह रंग हमें मतभेद भुलाकर आपसी भाईचारा कायम करने का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अखिल प्रताप सिंह, डॉ जेपी नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ,कवि विनय कुमार पाठक एडवोकेट देवरिया,कवित्री सरिता सिंह, रेनू सिंह एडवोकेट, मिन्नत गोरखपुरी, सत्यम पांडे व अन्य कवि,कवित्रियों ने अपने रोचक हास्य व्यंग्य एवं श्रृंगार रस युक्त काव्य पाठ्यों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तबस्सुम, प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पांडेय “राजू”, प्रदेश संगठन मंत्री योगेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, संगठन के संरक्षक डॉ बिजाहत करीम,सुधीर जैन, डॉ. रहमत अली, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सैय्यद वसीम इकबाल, जिला मंत्री रामचंद्र दुबे, महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महानगर मंत्री शमशेर जमा खान,कुशीनगर जिला अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, संत कबीर नगर जिला अध्यक्ष साहेब राम साहनी, चंद्रप्रकाश मणि, आमंत्रित अतिथि समाजिक कार्यकर्ता निशा किन्नर, एडवोकेट पूजा गुप्ता, एडवोकेट दीप्ति उपाध्याय, सुमित्रा पांडेय एडवोकेट संयुक्त मंत्री प्रशासन जिला अधिवक्ता बार एसोसिएशन देवरिया,बृजलाल तिवारी, अनिल सिंह, राजेश कुमार सिंह उर्फ टुनटुन व अन्य उपस्थित श्रोतागण एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button