उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया कमेटी का पुर्नगठन किया

आगामी चुनाव में कांग्रेस की पांच न्याय गारंटी के वादे की समूचित जानकारी सोशल मीडिया कमेटी दिल्ली की जनता तक पहुचाऐगी : अरविन्दर सिंह लवली

नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग द्वारा दिल्ली प्रदेश की सोशल मीडिया की कमेटी का पुनर्गठन किया ।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग श्री हिदायतुल्लाह की अध्यक्षता में 114 सदस्यों (कमेटी की सूची संलग्न) की लोगों की कमेटी कांग्रेस पार्टी की आगामी लोक सभा चुनाव में पांच न्याय गारंटी के बारे में विस्तृत जानकारी पहुचाऐंगे, जिसका वायदा राहुल जी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान किया था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस की सोशल मीडिया कमेटी के सदस्य लोकसभा चुनावों में संगठन को मजबूत करने के साथ साथ भाजपा के केन्द्र में 10 वर्षों के कुशासन और अस्तित्वहीन विकास कार्यों का भ्रम और झूठे प्रचार को कांग्रेस की सोशल मीडिया कमेटी के पदाधिकारी जनता को उजागर करेंगे।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा भाजपा की केंद्र सरकार की जमीनी हकीकत से दिल्ली वालों को अवगत कराएंगे तथा भाजपा के सातों सांसदों की निष्क्रियता और अक्षमता और पिछले 10 वर्षों की नाकामियों को उजागर करने के साथ जनता की समस्याओं को मज़बूती से उठायेंगे ।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button