उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आम आदमी पार्टी से 2019 में पश्चिम दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी रहे बलबीर सिंह जाखड़ व अन्य आप नेता भाजपा में हुए शामिल

समाज के हर वर्ग और नारी शक्ति को आगे बढ़ाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है और उसे उन्होंने करके दिखाया है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में 2019 लोकसभा चुनाव में पश्चिम दिल्ली से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे बलबीर सिंह जाखड़ ने अपने सैकड़ों साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

बलबीर सिंह जाखड़ के अलावा आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में वरिष्ठ वकील श्री लोकेश वर्मा, पूर्व निगम पार्षद और आप नेता राज खुराना एवं पूजा मदान सहित सैकड़ों नाम शामिल हैं।

मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा संचालित पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व महापौर आरती मेहरा, ओ.बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव, मीडिया रिलेशन विभाग प्रमुख विक्रम मित्तल, लीगल सेल एडवोकेट नीरज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि समाज के हर वर्ग और नारी शक्ति को आगे बढ़ाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है और उसे उन्होंने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 सालों में महिला शक्ति को जो बढ़ावा दिया है, वह अदभूत है क्योंकि जब हम 26 जनवरी की परेड देखते हैं तो पाते हैं इस बार के कार्यक्रम में 70 फीसदी महिलाओं ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि 2014 में आर्मड फोर्स में महिला अधिकारी सिर्फ 3000 थी जो आज 10000 से अधिक हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में आज भी हम टैंकर माफियाओं के गिरफ्त में है और टैंक से ही पानी भरने को मजबूर हैं लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में 13 करोड़ घरों में नल से जल देने का काम किया है।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल घोषणा की वह 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा लेकिन उन्होंने यह जवाब नहीं दिया कि आखिर पिछले पांच सालों से वृद्धा पेंशन क्यों नहीं मिला है।

बलबीर सिंह जाखड़ ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को सबसे आगे रखा जाता है और प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियां बिना किसी भेद भाव के सभी के पास पहुंच रही है जो कि अन्य किसी सरकार में नहीं हो पाया था।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में रह कर देखा कि “आप” नेता ऊपर से चाहे जितना ईमानदार बनने का नाटक कर लें लेकिन वहां सिर्फ भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। कट्टर ईमानदारी का सिर्फ दिखावा है क्योंकि आए दिन कोई ना कोई घोटाला सबके सामने आ रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button