उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कृषि मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक

संबंधित योजना अधिकारियों को दिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

लखनऊ :  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा योजना भवन लखनऊ में कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, खेत तालाब योजना की प्रगति समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले वित्तीय वर्ष की कार्य योजना अभी से बना लें। साथ ही किसान का चयन कर लें जैसे ही किसान का खेत अप्रैल/मई के महीने में खाली होता है, तत्काल तालाब की खुदाई कार्य प्रारम्भ करें।

भूमि संरक्षण अधिकारी उरई के कार्य समय से पूरा न करने पर कड़ी फटकार लगाई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना मे जिन जनपदों में मांग है उन उप कृषि निदेशक को तत्काल बजट का आवंटन कर दिया जाए। यंत्रों का सत्यापन समय से कर किसानों को अनुदान दिया जाएंस जिन जनपदों मे यंत्रों की ज्यादा मांग है उसके अनुसार उनका लक्ष्य निर्धारित कर किसानों को उपल्ब्ध कराये जाएं। सभी जनपदों से आगामी खरीफ की डिमांड एक सप्ताह में प्राप्त कर उसके अनुसार बीज का व्यवस्था कराई जाए। ओला एवं भारी वर्षा की वजह से फसल क्षति हुई है उसका समय से सर्वे करा कर बीमा कंपनी से किसानों को क्षति पूर्ति तत्काल दिलाई जाए।

समीक्षा बैठक में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख , अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी, निदेशक कृषि डॉ. जितेन्द्र कुमार तोमर सहित सभी मण्डल के संयुक्त कृषि निदेशक गण, सभी जनपदों के उप कृषि निदेशक गण एवं कृषि विभाग के मुख्यालय के सभी योजना अधिकारी तथा अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button