उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अरविंद केजरीवाल का श्री राम व श्री कृष्ण को याद करना दर्शाता है कि अब उन्हे जेल का डर सता रहा है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की विश्व स्तरीय छवि एवं श्री राम मंदिर निर्माण के बाद से देश भर में भाजपा के पक्ष में चल रही बयार के चलते अनेक अन्य विपक्षी नेताओं की तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपना राजनीतिक संतुलन खो चुके हैं और उनके बयानों में उनकी राजनीतिक हताशा साफ झलकती है।

उनके बयान दर्शाते हैं की वह बहुत तेज़ी से राजनीतिक रंग बदलने में माहिर हो गये हैं और वह समझ रहे हैं की आज देशवासी मोदी सरकार को पुनः चुनने का मन बना चुके हैं।

श्री सचदेवा ने कहा है कि जो अरविंद केजरीवाल 8 साल लगातार श्री राम मंदिर निर्माण का विरोध करते रहे वह अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के बाद से खुद को श्री राम भक्त के रूप में दर्शा कर अपनी पार्टी के राजनीतिक सफाये को रोकना चाह रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को आज गीता जी के श्लोक का जिक्र करते देखना अत्यंत आश्चर्यजनक है। मै आशा करता हूं की मुख्य मंत्री श्रीमद्भागवत गीता के उन श्लोकों को भी पढ़ेंगे जिनमें श्री कृष्ण समझाते हैं की इंसान को अपने कर्मों के फल का सामना जरूर करना पड़ता है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जांच ऐजेंसियों से जब तक चाहें भाग लें पर अंततः जैसा भगवान कृष्ण ने कहा है उन्हे अपनी सरकार के दुष्कर्मों का शराब घोटाले के, क्लास रूम घोटाले के, बंगला घोटाले के, पैनिक बटन घोटाले के, जल बोर्ड घोटाले के परिणाम भुगतने होंगे और आज नही तो कल जेल जाना होगा।

 

Related Articles

Back to top button