उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वाराणसी जं० रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

यार्ड री मॉडलिंग सहित स्टेशन पर प्रगतिशील विकास कार्यों से हुए अवगत

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वाराणसी जं स्टेशन पर वर्तमान समय में यार्ड री-मॉडलिंग का कार्य प्रगति पर है, जिसके तहत क्रमबद्ध रूप से इस कार्य को विभिन्न चरणों के अंतर्गत संपन्न किया जा रहा है | इसके अतिरिक्त स्टेशन के आधुनिकीकरण की दिशा में अनेक प्रकार के अन्य कार्य भी प्रगति पर है |

इन सभी विकासशील कार्यों एवं रेल परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए आज दिनांक 10 अक्टूबर 23 को मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मनीष थपल्याल का मंडल के वाराणसी जं० स्टेशन पर आगमन हुआ |

अपने आज के इस कार्यक्रम के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने अन्य अधिकारियों एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्टेशन पर कार्यान्वित यार्ड री-मॉडलिंग के कार्य सहित अन्य विकास कार्यो का निरीक्षण किया एवं समस्त कार्यों की विधिवत जानकारी प्राप्त की तथा इनकी समीक्षा करते हुए इस सम्बन्ध में अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किये.

उन्होंने इन समस्त कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के उचित मानकों के आधार पर संपन्न करने की बात पर विशेष बल दिया I अपने इस निरीक्षण के तहत उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ इन कार्यों के सम्बन्ध में आवश्यक बिन्दुओं पर वार्ता करते हुए इस विषय में अपने दिशा-निर्देश पारित किये I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button