उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की जयन्ती 14 को, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

लखनऊ। कुल प्रवर्तक अग्रवंश शिरोमणी अग्रसेन जी महाराज की जयन्ती 14 अक्टूबर को राजधानी में धूमधाम से मनाई जाएगी। श्री अग्रवाल समाज द्वारा मुख्य आयोजन सिटी मांटेसरी स्कूल गोमतीनगर मे शनिवार दिनाँक 14 अक्टूबर को शाम 7 बजे रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए महाराजा अग्रसेन जयन्ती कार्यक्रम के संयोजक भारत भूषण गुप्ता, सहसंयोजक राजेश अग्रवाल तथा अग्रवाल समाज के महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि उस दिन महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल मोतीनगर, महाराजा अग्रसेन बालिका विद्यालय डालीगंज, सेन्ट जोसेफ स्कूल ठाकुरगंज तथा महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गोमती नगर के बच्चों द्वारा देश-प्रेम पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी तथा सभी बच्चों को भी अग्रवाल समाज द्वारा अन्तमुर्खी प्रतिमा सम्मान-पत्र दिया जाएगा।
इसी के साथ- साथ 75 वर्ष से अधिक आयु वाले अग्रबन्धुओ का सम्मान, वृद्ध‌जन अतिविशिष्ट सम्मान-पत्र द्वारा तथा हाई स्कूल तथा एवं इन्टरमीडिएट यू.पी बोर्ड के छात्र एवं छात्राओं को 75 प्रतिशत से अधिक अंक तथा सी.बी.एस सी. या समकक्ष बोड़ मे 90 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर “सरस्वती सम्मान पत्र दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button