उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत के प्रांतीय स्वर्ण जयंती वर्ष समिति की अध्यक्ष बनी लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया 

लखनऊ : देश का अग्रणी संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इस वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है जिस निमित्त अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत ने स्वर्ण जयंती वर्ष में अनेक जन जागरण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है. इसी क्रम में अवध प्रांत में वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों के सफल संयोजन के लिए एक प्रांतीय स्वर्ण जयंती समिति गठित की गयी है।

जिस क्रम में प्रांतीय समिति में प्रांत के प्रबुद्ध एवं गणमान्य व्यक्तियों का समावेश किया गया है। जिस क्रम में आज  8 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को लखनऊ की पूर्व महापौर  संयुक्ता भाटिया से मुलाकात उनके लखनऊ के निज आवास पर की गई जिसमें अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री  डॉ.प्रमोद पांडे जी भाई साहब , स्वर्ण जयंती समारोह समिति के संयोजक/सचिव डॉ सत्येंद्र मिश्र जी एवं अवध प्रांत अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सचिव आशुतोष मिश्र उपस्थित रहे ।
पूर्व महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया  को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के स्वर्ण जयंती वर्ष समिति अवध प्रांत के अध्यक्ष के दायित्व हेतु उनकी स्वीकृत मौखिक ली गई थी।आज उनसे भेंट कर, उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र सादर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button