उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नवयुग रेडियंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यूथ कांक्लेव का हुआ आयोजन

लखनऊ : नवयुग रेडियंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजेंद्र नगर में छात्राओं के मध्य कई प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए यूथ कांक्लेव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के कई विद्यालयों ने शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य बी सिंह तथा मुख्य अतिथि श्रद्धांजलि सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। गणेश वंदना से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय का प्रांगण विभिन्न विद्यालयों से आए रंग-बिरंगे परिधानों से सजे छात्र एवं छात्राओं के कलरव से गूंज उठा। अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता (यूथ कांक्लेव) के अंतर्गत विभिन्न क्लब के द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

कोहरेंस में नुक्कड़ नाटक, स्लोगन राइटिंग, विज्ञापन, मोनो एक्टिंग रैप सिडी, में रोल प्ले, सोलो सिंगिंग, रंगोली, पेंसिल स्केचिंग, प्रोजेनी में राइमिंग, फैंसी ड्रेस एलोक्यूशन, पेटल्स में कोलॉज, मोनो एक्टिंग पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन और कॉलेज मेकिंग प्रतियोगिता रखी गई। समारोह में आयोजित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य बी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button