उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फौजी सीमा का तो अर्थव्यवस्था का रक्षक है व्यापारी : संदीप बंसल

पदयात्रा हजरतगंज परिक्षेत्र

लखनऊ :  राष्ट्रीय व्यापारी दिवस की तैयारी के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने आज दारुल सफा मुख्यालय से हजरतगंज परिक्षेत्र में पदयात्रा निकाल कर व्यापारियों से संपर्क किया पदयात्रा को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल लें झंडा दिखाकर रवाना किया।

व्यापारयों को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि जिस प्रकार देश की सीमा की रक्षा फौजी करता है इस प्रकार देश की अर्थव्यवस्था की रक्षा व्यापारी करता है देश में व्यापारी और फौजी एक जैसे सम्मान के अधिकारी हैं और यह सम्मान हर हाल में संगठन व्यापारी को दिला कर रहेगा।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी ने बताया कि दारुलशाफा से शुरू हुई पदयात्रा नगर निगम, जनपद मार्केट, हजरतगंज, नाजा कंप्यूटर मार्केट, लालबाग होते हुए नगर निगम मुख्यालय पर संपन्न हुई पदयात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख पदाधिकारी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी, प्रदेश मंत्री जावेद बैग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना, विक्की लखमानी, पतंजलि सिंह, रमेश सिंह, राजीव कक्कड़, शुभम मौर्य, हरीश मालानी, अनुज गौतम, पदम जैन, दीपेश गुप्ता, सुनित साहू आदर्श अग्रवाल, संजय निधि अग्रवाल, रमेश शुक्ला, मलखान सिंह, हिना सिराज खान, रागिनी पूजा जायसवाल, रंजय शर्मा, पवन कुमार यादव, सचिन श्रीवास्तव शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button