उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश के गन्ना किसानों को उनके बकाये का भुगतान कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में जिला गन्ना अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा : वेद प्रकाश शास्त्री

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के निर्देश पर प्रदेश के गन्ना किसानों को उनके बकाये का भुगतान कराने के लिए राष्ट्रीय लोकदल कल 17 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में जिला गन्ना अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा। यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश शास्त्री ने आज लखनऊ में दी।
श्री शास्त्री ने कहा कि उ0प्र0 में गन्ना केवल किसानों व मजदूरों का ही नहीं व्यापारियों की भी आजीविका का केन्द्र बिन्दु है। चीनी मिलों पर किसानों के गत सत्र का हजारों करोडों रुपया अभी बकाया है जिसकी वजह से किसानों मजदूरों व व्यापारियों का सामाजिक व आर्थिक ताना बाना बिगड़ चुका है और यह सभी वर्ग भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं और मानसिक अवसाद के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि चीनी मिले किसानों का हजारों करोड़ों रूपया दबाएं बैठी हैं और सरकार उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रही है जिसको लेकर किसानों में बहुत आक्रोष है।
श्री शास्त्री ने कहा कि कल दिनांक 17 अगस्त को पार्टी की सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिला गन्ना अधिकारियों के माध्यम से तीन सूत्रीय ज्ञापन देकर चीनी मिलों के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर किसानों का बकाया गन्ना मूल्य अविलम्ब ब्याज सहित भुगतान कराने अक्टूबर माह से शुरू हो रहे गन्ना पेराई सत्र में किसानों को सरकार के घोषणा के अनुरूप 14 दिन में गन्ने का भुगतान सुनिश्चित कराने, किसानों को आगामी सत्र में उनकी सुविधा के अनुरूप किसी भी चीनी मिल अथवा गन्ना क्रय केन्द्र पर गन्ना आपूर्ति करने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांगों पर तत्काल ध्यान नहीं दिया तो राष्ट्रीय लोकदल किसानों को लेकर बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button