उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑपरेशन अमानत एवं नन्हे फ़रिश्ते का संचालन

लखनऊ : यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा गत दिवसों में अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत मंडल के वाराणसी जं. (कैंट) एवं लोहता स्टेशन पर ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते का संचालन करते हुए इसके तहत निम्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिनका ब्यौरा निम्नवत है :-

“ऑपरेशन नन्हे फ़रिश्ते”
25 जुलाई .2023 को वाराणसी जं. (कैंट) पर ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों को चेकिंग एवं गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या-9 पर एक लड़की मीना (काल्पनिक नाम) पुत्री संजय उम्र 16 वर्ष निवासी थाना जयगिरिया मिली पूछताछ करने पर वह स्टेशन आने का कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकी जिसे रेलवे सुरक्षा बल द्वारा नियमानुसार गुड़िया रेलवे चाइल्ड लाइन वाराणसी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।

25.जुलाई .2023 लोहता स्टेशन पर ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों को चेकिंग एवं गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2-3 पर एक लड़का फैज़ (काल्पनिक नाम) पुत्र नसीरूद्दीन उम्र 16 वर्ष निवासी मंगलपुर थाना लोहता जिला वाराणसी अकेले बैठा मिला जिससे पूछताछ करने पर घर पर बिना बताए स्टेशन पर घूमने आना बताया जिसे नियमानुसार गुड़िया रेलवे चाइल्ड लाइन वाराणसी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button