उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सोनिया गांधी जी एवं कांग्रेस पार्टी की छवि को खराब करने की साजिश: पंकज तिवारी

कांग्रेस की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग: पंकज तिवारी

               चेरिश टाइम्स न्यूज़
          लखनऊ. केंद्र की तानाशाह सरकार द्वारा ईडी जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग कर आज लगातार दूसरे दिन भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को छः घंटे की पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया।
उ.प्र. कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी को नेशनल हेराल्ड के झूठे केस में पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर आज प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में तथा जनपद गौतमबुद्धनगर, दिनेश शर्मा, फिरोजाबाद संदीप तिवारी, कुशीनगर, व्यास ओझा, मथुरा भगवान सिंह, सुल्तानपुर अभिषेक राणा, सिद्धार्थनगर काजी सुहैल अहमद, अलीगढ़ संतोष सिंह, तथा जनपद ललितपुर के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह के नेतृत्व सहित लगभग प्रदेश के सभी जनपदों में केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ आज दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा।
प्रवक्ता ने आगे बताया कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद मा0 श्रीमती सोनिया गांधी जी को आज दूसरे दिन भी ईडी कार्यालय बुलाना उनसें घण्टों पूछ-ताछ करना सरकार के इशारे पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग का साक्षात प्रमाण है। जिस नेशनल हेराल्ड मामले को लंबी जांच के बाद 2015 में ईडी के द्वारा बंद कर दिया गया था, उसी मामले को सत्ता के इशारे पर 2018-19 में पुनः खोला गया। एक ऐसी संस्था जिसकी स्थापना अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए हुई थी जिसका नेशनल हेराल्ड अखबार क्रांन्तिकारियों का मुखपत्र था उसके विरूद्ध भाजपा का षणयंत्र कोई नई बात नहीं है, किन्तु नॉट फार प्राफिट की अवधारण पर स्थापित हुई संस्था में मनी लाण्ड्रिग का मामला चलाने वाली संस्थाओं के पतन का विषय देश  के लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है। गरीबों, मजलूमों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, और देश की सुरक्षा पर लगातार मोदी सरकार को घेरने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग निंदनीय है। यह भारत लोकतंत्र को कमजोर करने का षड्यंत्र है। मोदी सरकार द्वारा अपने वादों की आठ साल की विफलताओं को छुपाने के लिए कूटरचित आरोपों एवं षड्यंत्रों के दम पर श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं कांग्रेस पार्टी की छवि को भी खराब करने की साजिश का मंचन कर रही है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से मीडिया एवं कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री  नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह धीरू, पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मनोज तिवारी, चन्द्रशेखर मिश्रा, प्रदीप कनौजिया, शहनवाज मंगल आजमी, बृजेश सिंह, पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज यादव, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, प्रवक्ता पंकज तिवारी, विजेन्द्र सिंह, विशाल सिंह राजपूत, द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, सम्पूर्णानंद मिश्रा, राजगुरू नारायण, रमेश मिश्रा, राकेश पाण्डेय, दलजीत सिंह, पूर्व प्रत्याशी मनोज तिवारी, रेहान अहमद खान, पूर्व पार्षद के.के. शुक्ला, सोम विकल, श्रीमती सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, विषम सिंह, हीरालाल शास्त्री, जितेन्द्र वर्मा, अयूब सिद्दीकी, विभा त्रिपाठी, नज़म शमीम, भीष्म कुमार अन्नू, नितान्त सिंह, गोविन्द्र सिंह सहित तमाम कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button