उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना ने गोमती की तलहटी से निकाला लगभग 20 कुंतल कचरा

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लखनऊ ने आज गोमती नदी की तलहटी से लगभग 20 कुंतल कचरा निकालने के साथ नदी में गिरने वाले दर्जनों गन्दे नालों को बन्द करने की मांग की।

गोमती नदी में आज निकाले गए कचरे मेंo पालीथीन बैग की बाहुल्यता पर सभी स्वयं सैनिकों ने चिंता व्यक्त की शहर में बन्द हो चुके पालीथीन बैग के खुलेआम पुन: तेजी से हो रहे इस्तेमाल पर सरकार से रोक लगाने की मांग की । स्वपर्या सेना के संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व मे दर्जनों स्वयं सेवकों ने गोमती नदी के 212वें रविवारीय दिवस पर हनुमान सेतु निकट झूलेलाल पार्क गोमती नदी तट पर प्रातः 5:30 बजे पहुंच कर गोमती नदी सफाई अभियान आरंभ कर दिया था ।





