उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
पूर्व विस कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया मुकेश शर्मा का अभिनंदन

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा जी का विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर लखनऊ महानगर पूर्व विधानसभा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा कल्याण मंडप में और अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एमके पैलेस विक्टोरिया स्ट्रीट लखनऊ में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पूर्व विधानसभा स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष टंडन गोपाल जी ,महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर राकेश सिंह नगर मंत्री अमोद कुमार मधुबाला व मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह शैलेंद्र सिंह योगेश चतुर्वेदी और देवेंद्र कुमार द्वारा मुकेश शर्मा को बड़ी माला पहनाते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया।




