लखनऊ डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर के संस्था श्री राधा माधव सेवा संस्थान के बैनर तले पांच दिवसीय 61 वा श्री माधव मंदिर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है महामंत्री अनुराग साहू ने बताया कि लखनऊ शहर में पहली बार बुधवार 1 जुलाई रथ यात्रा से पूर्व 29 जून को शाम 4 बजे से कला मंडपम ऑडिटोरियम भातखंडे कैसरबाग के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कोलकाता से संजय शर्मा कलाकारों द्वारा भगवान जगन्नाथ पर आधारित नृत्य नाटिका का आयोजन होगा।
वही बापू भवन कार्यालय पर राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देकर सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण महिला अध्यक्षा माया आनंद भारत भूषण गुप्ता गोविंद साहू अनुराग साहू सदस्य ने दिया।
भारत भूषण गुप्ता व ओमकार जयसवाल ने बताया कि कार्यक्रम कि श्री माधव मन्दिर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शुरुआत 28 जून मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, 29 जून भगवान जगन्नाथ पर आधारित नृत्य नाटिका, 30 जून विश्वशांति सामूहिक यज्ञ, 1 जुलाई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव एवं 2 जुलाई को संत सम्मेलन व भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने में अध्यक्ष बिहारी लाल साहू भारत भूषण गुप्ता ओमकार जयसवाल माया आनंद दिनेश अग्रवाल गोविंद साहू घनश्याम अग्रवाल गुड्डा भैया अभिषेक खरे श्याम जी साहू दीपक मल्होत्रा राकेश कुमार साहू एवं समस्त सदस्य सहयोग प्रदान कर रहे है।