उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने साइबर सिक्योरिटी मस्कट(शुभंकर) लॉन्च किया

                 चेरिश टाइम्स न्यूज़

लखनऊ. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने साइबर सिक्योरिटी डोमेन में अपनी तरह की पहली व अनूठी पहल की घोषणा की। बैक ने अपने कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच साइबर सिक्योरिटी को लेकर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए साइबर सिक्योरिटी मस्कट्स(शुभंकर) को लॉन्च किया।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एमडी और सीईओ सुश्री ए मणिमेखलै ने मुंबई में U SuरKsha (महिला शुभंकर) और UरKshak (पुरुष शुभंकर) नामक साइबर सिक्योरिटी मस्कट्स को लॉन्च किया।
गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की दिशा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने यह प्रोएक्टिव कदम उठाया है। साइबर अपराधों की चुनौतियों से निपटने के लिए कर्मचारियों की कैपिसिटी बिल्डिंग पर विशेष जोर देते हुए बैंक हर महीने के पहले बुधवार को ‘साइबर जागरूकता दिवस’ के रूप में मनाएगा।
यह साइबर सिक्योरिटी मस्कट बैंक के ग्राहकों को साइबर वर्ल्ड के खतरों से बचाने के लिए डिजिटल अवेयरनेस फैलाने में एक इनेबलर के तौर पर काम करेगा।
साइबर सिक्योरिटी मस्कट्स बैंक में एक मजबूत साइबर सुरक्षा संस्कृति विकसित करने और साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए यूनियन बैंक के साइबर सिक्योरिटी कैंपेंस का चेहरा होंगे।
इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने साइबर बैजेज, साइबर कार्ड्स, साइबर सिक्योरिटी प्ले बुक, साइबर सेफ्टी पर साइबर मोमेंट और साइबर चुनौतियों से निपटने के लिए कर्मचारियों की कैपिसिटी बिल्डिंग के लिए सुरक्षा उपायों की भी शुरुआत की।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button