उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
योग दिवस पर महेश गुप्त व तेंदुआ को मिला सृजन सम्मान
यू पी प्रेस क्लब का 123 वां सृजन सम्मान

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. महेश गुप्ता महेश को व युवा सृजन सम्मान युवा हास्यकवि रवीश पंडित ‘तेंदुआ’ को वरिष्ठ कवि श्याम मिश्रा, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिवसरन सिंह, सृजन के संस्थापक सर्वेश अस्थाना तथा पी के तिवारी ने शाल व स्मृतिचिन्ह व सम्मानपत्र देकर किया।
सुभाष रसिया के संयोजन व अनुराग मिश्र के संचालन में योग को समर्पित काव्य समारोह में निशा सिंह नवल की वाणी वंदना के साथ उमेश प्रकाश उमेश,सुभाष गुरुदेव, केवल प्रसाद सत्यम, प्रतिभा श्रीवास्तव, सरोज बाला, अनिता सिन्हा, वर्षा श्रीवास्तव, संध्या त्रिपाठी, रेनू वर्मा, विनोद शुक्ल, शाहबाज़ तालिब, आशिक लखनवी, सुरभि सिंह, अविनाश मिश्र, शुभ्रांश शुक्ल, चेतराम अज्ञानी, भानुप्रताप अंश, वंदना विशेष, रजनी राय, आकांक्षा पांडेय, योगी योगेश, आशुतोष आशु आदि ने काव्यपाठ किया। धन्यवाद ज्ञापन सर्वेश अस्थाना ने किया।