उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल

               चेरिश टाइम्स न्यूज़ 
लखनऊ  स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मिला. प्रतिनिधिमण्डल ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ वेद व्रत सिंह द्वारा भेजी गई आख्या 9 जून से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए यह कहा गया कि इस स्थानांतरण सत्र में केवल निजी अनुरोध , प्रशासनिक आधार , पदोन्नति उपरांत समायोजन पर ही स्थानांतरण किये जाय.
साथ ही नर्सेज को गृह जनपद स्थानांतरण के लिए आदेश निर्गत किया जाय, सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को स्वास्थ्य विभाग में सभी संवर्गों के अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतनमान, ग्रेड वेतन के पुनरीक्षण भत्ते एवं अन्य सुविधाओं इत्यादि के सम्बंध में वेतन सिमित 2016 की संस्तुतियों को तत्काल लागू किया जाय, संवर्गों का पुनर्गठन एवं रिक्त पदों भर्ती एवं पदोन्नति कर भरा जाय, सभी चिकित्सालयों में सी सी टी वी कैमरे एंव सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जाए। इत्यादि मांगों पर मंत्री  ने सहमति जताई एवं जल्द ही कोई ठोस कदम उठाए जाने की बात कही गई उक्त अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ अमित सिंह, प्रधान महासचिव अशोक कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण सचान, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव सर्वेश पाटिल, जिला अध्यक्ष कपिल वर्मा, डीपीए जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी ,रजत यादव,कमल श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button