उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

प्रवीण गर्ग को चुना गया वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष

                 चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया की आम वार्षिक बैठक और चुनाव में उत्तर प्रदेश के प्रवीण गर्ग को सर्वसम्मति से निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। महासचिव पद के लिए 2 उम्मीदवारों में आसाम एसोसिएशन सचिव पप्पू खान को राष्ट्रीय महासचिव व हेमंत दयाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

देवेन मोएरंगथम को टेक्निकल चेयरमैन व उपाध्यक्ष, एजाज रसूल मीर (जम्मू कश्मीर), वहाज अली खान (तेलंगाना), विशाल सिंह (दिल्ली) अमील शमशी,अभिषेक अग्रवाल (उत्तर प्रदेश) को उपाध्यक्ष और नवीन गौड़ (मध्य प्रदेश), राजेश ठाकुर (बिहार), कमलेश देवांग (छत्तीसगढ़), रंजन हलदर (पश्चिम बंगाल), जोगिंदर सिंह (हिमाचल प्रदेश), हिमांशु कुलेठा (उत्तराखंड) को संयुक्त सचिव घोषित किया गया जबकि चंद्रकांत बारीक (उड़ीसा) , अशोक मुकाशी (कर्नाटक), पिनाकी चक्रवर्ती (त्रिपुरा), चोंग्थम महादेवा (मणिपुर), संतोष स्वर्णकार (राजस्थान), सुदीश (केरला), सचिन (हरियाणा), वैभव स्वर्णकार (उत्तर प्रदेश) को चुनाव रिटर्निंग अफसर अशोक श्रीवास्तव द्वारा होटल पारस इन सर्वोदय नगर लखनऊ में आयोजित चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।
भाजपा नेता अनुराग मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दीं और सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
आम कार्यकारिणी सभा में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विष्णु सहाय जी के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया व आगामी 11वीं राष्ट्रीय वह भी नाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश व हरियाणा प्रतिनिधियों द्वारा कराए जाने का प्रस्ताव रखा गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने लखनऊ में सितंबर माह में लखनऊ में तकनीकी कार्यशाला व रेफरी सेमिनार आयोजित कराने की घोषणा की। जिसमें वियतनाम हेड क्वार्टर से तकनीकी प्रशिक्षक बुलाए जाएंगे।

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button