उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

गौतम बुद्ध नगर। 1 से 3 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली मजदूर रैली एवं संसद मार्च को सफल बनाने के लिए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर द्वारा जन जागरण अभियान तेज कर दिया गया है।

अभियान के तहत सूरजपुर बराई मेला स्थल तथा देवला, उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा सहित विभिन्न स्थानों पर पर्चा वितरण किया गया। इस दौरान जन नाट्य मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर मजदूरों की समस्याओं और अधिकारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया तथा कामगारों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

इस अवसर पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए सीटू गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव, महासचिव रामस्वारथ एवं सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि आज मजदूरों को अपने अधिकारों, रोजगार की सुरक्षा, सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।

वक्ताओं ने 1 से 3 दिसंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद भवन तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम के प्रमुख मुद्दों को रेखांकित करते हुए कहा कि मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड रद्द किए जाएं, पुराने श्रम कानून बहाल हों, न्यूनतम वेतन 42,000 रुपये प्रतिमाह लागू किया जाए, समान काम का समान वेतन मिले, ठेका प्रथा और श्रमिकों के शोषण पर रोक लगे तथा पीएफ, ईएसआई, बोनस, पेंशन सहित सभी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने कामगारों से आह्वान किया कि वे आपसी एकता और संगठन की ताकत को मजबूत करते हुए 1 से 3 दिसंबर के दिल्ली कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button