लायसियम इंस्टीट्यूट और कंगन फाउंडेशन ने सजायी संस्कृतिक संध्या
माधुरी, नम्रता, सुरभि, आफरीन, नित्या, सोनिया व सुरैया सम्मानित नव

लखनऊ । नये ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्चिंग, प्रतिभाओं के सम्मान साथ ही कंगन फाउंडेशन और लायसियम इंस्टीट्यूट ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दर्शनीय सांस्कृतिक सांझ सजायी।
यहां नारी सशक्तीकरण पर आधारित प्रस्तुतियां तीन सत्रों में चलीं। गया, जहां बच्चों और युवाओं ने अपनी गायन, नृत्य और आभिनय प्रतिभा का प्रस्तुतीकरण किया।
इस अवसर पर लायसियम डिजिसाल्यूशन
प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओटीटी प्लेटफार्म पर लायसम टीवी का शुभारंभ हुआ। इसके तहत टैलेंट हन्ट प्रतियोगिता की घोषणा की गयी।
आयोजक डा प्रदीप शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे प्लेटफार्म का उद्देश्य मनोरंजन के क्षेत्र में शहरों की ही नहीं , गांव-गांव में छुपी हुई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करके बड़े मंचों पर पहचान दिलाना है।
ओटीटी लांच के साथ गायन, नृत्य, नाटक की विशिष्ट प्रस्तुतियों भी शुभारंभ किया गया। ये क्रम मार्च 2027 तक चलेगा। जिसमें लगातार प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता रहेगा। विजेताओं को प्रत्येक वर्ग में आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार एक लाख, दूसरा 50 हज़ार और तीसरा 25 हजार रूपये का होगा। साथ ही प्रतिभाओं का करियर आगे बढ़ाने मे सहयोग किया जायेगा। संयोजक डा विनीता प्रसाद ने बताया कि आज मंच पर लखनऊ सहित लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, जिलों से बच्चों ने प्रतिभाग किया। मैत्री सिंह के मंच संचालन में आस्था किरन संस्था के बच्चों की प्रस्तुति खूब सराही गयी।
बातिक कला में राष्ट्रपति सम्मान पा चुकी माधुरी, कथक के लिए सुरभि सिंह, सामाजिक कार्यों के लिए नम्रता तिवारी, डा नित्या वर्मा, शबाहत आफरीन, सोनिया सिंह और सुरैया सिद्दीकी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर निधि, आरती मिश्रा, रिद्धिमा आदि कलाकारों ने गायन और नृत्य प्रस्तुत किया। मंच पर परम पारीक चिकनकारी को भी महिलाओं और युक्तियां ने आकर्षक ढंग से सामने रखा। संतोष श्रीवास्तव, कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह, अंकिता मिश्रा, ईशा रतन, मीशा रतन, प्रदीप सिंह, दीपक बाजपेई संगीतकार, उपलोक मित्रा की उपस्थिति रही। गायक निधि व आलोक मिश्रा ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।



