उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विहिप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल के शताब्दी वर्ष के चलते विशेष कार्यक्रम “दो महापुरूष – एक संकल्प” का आयोजन हुआ

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी एवं धर्मयात्रा महासंघ के पूर्व अध्यक्ष श्री मांगे राम गर्ग की 90वीं जयंती पर आज उनकी स्मृति में दिल्ली भाजपा कार्यालय में और एन.डी.एम.सी. सेंटर में दो कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित एक सादे गरिमापूर्ण कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री मांगे राम गर्ग के चित्र पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने माल्यार्पण किया और दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता के आलावा प्रदेश पदाधिकारियों सतीश गर्ग,  प्रवीण शंकर कपूर,  रंजीत कश्यप,  कैलाश जैन, अमित गुप्ता आदि के आलावा प्रदेश कर्मियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

देहदानी श्री मांगे राम गर्ग सेवा समिति द्वारा एन.डी.एम.सी. कन्वेंशन सेंटर में विहिप के पूर्व राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंहल के शताब्दी वर्ष एवं श्री मांगे राम गर्ग की 90वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम “दो महापुरूष एक संकल्प का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा, विहिप राष्ट्रीय मंत्री  राजेन्द्र पंकज, दधिचि देहदान समिति उपाध्यक्ष मंजू प्रभा, श्री राम संस्कृतिक शोध संस्था न्यास महासचिव डा. राम अवतार शर्मा आदि ने दोनों महापुरूषोंअशोक सिंहल एवं श्री मांगे राम गर्ग से जुड़े अपने स्मृति संस्मरण रखे।

देहदानी श्री मांगे राम गर्ग सेवा समिति की ओर से सांसद  योगेन्द्र चंदोलिया एवं  कमलजीत सहरावत ने मंच संचालन करते हुए दोनों महापुरूषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और श्री मांगे राम जी के पुत्र श्री सतीश गर्ग ने कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य जनों का अभिनंदन आभार प्रकट किया।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी,  प्रवीन खंडेलवाल, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री

 

जयप्रकाश, गांधी स्मृति उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल, दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट एवं मुख्य सचेतक श्री अभय वर्मा, भाजपा नेता श्री ओ.पी. बब्बर, श्री श्याम जाजू, श्री जयभगवान गोयल, विधायक श्री पवन शर्मा, श्री अनिल शर्मा, डा. अनिल गोयल एवं श्री संजय गोयल, प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री विष्णु मित्तल एवं श्रीमती योगिता सिंह, व्यवस्था प्रमुख श्री संतोषपाल सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी, निगम पार्षद, जिलाध्यक्ष आदि भी कार्यक्रम में सम्मलित हुए।

मुख्य मंत्री  रेखा गुप्ता ने कहा कि आज हम सभी ऐसे व्यक्तित्वों की स्मृति में इकट्ठा हुए हैं चाहे वह अशोक सिंहल जी हो या श्री मांगेराम गर्ग जी, उन्होंने अपने जीवन को एक ऐसा उदाहरण बना दिया जो समाज सेवा से लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए याद किया जायेगा। समाज को जोड़ने के लिए धर्म पताका बुलंद करने के लिए अशोक सिंहल एवं  मांगे राम गर्ग ने अपना सर्वस न्यौछावर कर दिया।

रेखा गुप्ता ने कहा कि उनके काम करने का तरीका हम सब ने देखा है। स्व: मांगे राम गर्ग जी पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने भारत में तीर्थस्थल पर विकास हो उसके लिए पहल की। उन्होंने प्रयास किया कि सरकार के माध्यम से कैसे तीर्थ स्थल का विकास किया जाए क्योंकि पहले सिर्फ बड़े शहरों का विकास होता है और उसकी तुलना में तीर्थस्थानो पर कोई ध्यान नहीं देता था लेकिन मांगे राम गर्ग जी ने इस पर काम किया और हरिद्वार में उनके द्वारा चलाया गया ट्रस्ट इसका उदाहरण है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि चाहे श्री मांग राम गर्ग जी हो या श्री अशोक सिंहल जी हो वे कभी भी पदों के लिए सुशोभित नहीं रहे बल्कि उनका काम उन्हें सुशोभित करता था और जाने से पहले स्व: श्री मांगेराम गर्ग जी ने अपना अंग दान करके यह साबित कर दिया कि उन्होंने पूरा जीवन दूसरों के हितों के लिए काम किया। अपने जीवन के अंतिम दिनों में श्री मांगे राम गर्ग ने अंग दान के लिए लोगों से भी अपील की और आज इस बात की खुशी है कि उनका परिवार इस नियम को आगे बढ़ा रहा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि स्व: श्री मांगे राम गर्ग जी सिर्फ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नहीं रहे बल्कि लंबे समय तक धर्म यात्रा महासंघ के अध्यक्ष भी थे। यानी वह सिर्फ राजनीतिक व्यक्ति नहीं थे बल्कि वह एक सामाजिक व्यक्ति भी थे जिन्होंने दिल्ली में जब भाजपा की सरकार थी उस वक्त दिल्ली सरकार में बनने वाली कांवड समितियों का स्ट्रक्चरल रूप देने का काम किया था। उनका धार्मिक स्थलों पर धर्मशाला बनवाने का प्रस्ताव काफी सफल साबित हुआ फिर वह चाहे दिल्ली हो या हरिद्वार या फिर अन्य कई धार्मिक स्थलों, उन्होंने इसके कई उदाहरण पेश किये। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आदरणीय श्री मांगे राम गर्ग जी ने अपने जीते जी इस बात का निर्णय लिया कि मरणोपरांत हमें अपना देह दान करना है, यह कोई आसान काम नहीं है। दिल्ली में यहीं से इसकी शुरुआत हुई और आज हम यह कह सकते हैं कि हिंदू धर्म में देहदान करने की स्वीकृति हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब हम इसकी शुरुआत कर रहे थे तो उस दौरान काफी दिक्कत आई। मौलाना आज़ाद कॉलेज में हम विजिट करने गए जहाँ मेडिकल के छात्रों को पढाई के लिए भी कैडेवर की जरूरत पड़ती थी जो वहाँ उपलव्ध नहीं थे लेकिन अब तक श्री मांगे राम गर्ग जी की प्रेरणा से लगभग 600 लोगों ने अपना देहदान का और 20,000 से अधिक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने मरणो परांत अपना अंग दान का संकल्प लिया है।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि आज मेडिकल लाइन में कैडेवर की आवश्यकता है जिस पर समाज के सामने श्री मांगे राम गर्ग जी ने एक उदाहरण पेश किया और जाते जाते खुद को समाज के लिए अपना सर्व न्यौछावर कर दिया।

. मंजू प्रभा ने कहा कि आज भी श्री मांगे राम गर्ग जी के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल आभार व्यक्त करता है क्यों कि उनके मरणो परांत उनकी पार्थीव शरीर अस्पताल के प्रागण में सफेद चादर में लिपटा हुआ था जिस पर मेडिकल के स्टूडेंट अपनी पढ़ाई करते थे और शाम को वैसे ही सफेद चादर डालकर उन्हें नमन करके वापस चले जाते थे मरने के बाद भी उनका यह सम्मान अपने आप में अद्भुत था।

मंजु प्रभा ने कहा कि देह दान के इस पूरे प्रोसेस को उन्होंने ना सिर्फ समझाया बल्कि यह अनुभूति भी कराई कि जब आप किसी अपने अंग का दान देते हैं तो वह अंग बिल्कुल सुरक्षित और बेहतर स्थिति में रहे। उन्होंने कहा कि इसलिए हम दधीचि देहदान समिति के कार्यक्रमो में एक वेद मंत्रो का उच्चारण करते हैं कि हमारी उम्र 100 सालों तक हो और हमारे सभी अंग स्वास्थ्य रहे ताकि हमने जिन अंगो का दान देने का वायदा किया है वह सुरक्षित रहे और स्वास्थ्य रहे।

बजरंग बागड़ा ने कहा की श्री मांगे राम गर्ग – धर्म सेवा के प्रेरणास्रोत थे और रहेंगे।

श्री बागड़ा ने कहा की दिल्ली भाजपा एवं धर्मयात्रा महासंघ के पूर्व अध्यक्ष श्री मांगे राम गर्ग का जीवन धर्म, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने तीर्थ यात्राओं को सरल, सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए धर्मयात्रा महासंघ के माध्यम से अथक कार्य किया। लाखों श्रद्धालुओं को चार धाम, वैष्णो देवी और अन्य पवित्र स्थलों की यात्रा में सहायता पहुंचाई।

दिल्ली भाजपा में रहते हुए उन्होंने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया। मंदिरों के जीर्णोद्धार, धार्मिक आयोजनों और जरूरतमंदों की सहायता में वे सदैव अग्रणी रहे। उनका मानना था कि धर्म ही समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button