उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दीपावली एवं छठ महापर्व के उपरान्त रेल यात्रियों की सुविधा हेतु 01131 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन

गोरखपुर : रेल प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ महापर्व के उपरान्त रेल यात्रियों की सुविधा हेतु 01131 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन इकहरी यात्रा हेतु 24 नवम्बर, 2026 (मंगलवार) को निम्नवत किया जायेगा।

01131 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी 24 नवम्बर, 2026 (मंगलवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.30 बजे प्रस्थान कर ठाणे से 15.53 बजे, कल्याण जं. से 16.15 बजे, इगतपुरी से 18.40 बजे, नासिक रोड से 19.33 बजे, भुसावल से 23.15 बजे, दूसरे दिन खंडवा से 01.50 बजे, इटारसी से 05.05 बजे, भोपाल से 07.10 बजे, बीना जं. से 10.05 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं. से 12.40 बजे, उरई से 14.05 बजे, कानपुर सेंट्रल से 17.50 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 19.55 बजे, बाराबंकी से 21.20 बजे, गोंडा से 22.55 बजे, मनकापुर से 23.30 बजे, तीसरे दिन बस्ती से 00.35 बजे तथा खलीलाबाद से 01.15 बजे छूटकर गोरखपुर 03.30 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 09 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button