उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारत-नेपाल मैत्री को नई मजबूती, अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलसेवा

लखनऊ : भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करने की दिशा में आज 23 नवंबर 2026 को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर अयोध्या कैंट–जनकपुर धाम सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलसेवा का शुभारंभ किया गया।

इस रेलसेवा का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री  बालेंद्र शाह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस नई रेलसेवा से अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा तथा दोनों देशों के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन की सुविधाजनक व्यवस्था मिलेगी। साथ ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे। यह रेलसेवा दोनों देशों के बीच पर्यटन, व्यापार, रोजगार एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी।

सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलसेवा भारत और नेपाल की मैत्री, सांस्कृतिक विरासत तथा आपसी सहयोग का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button