जनपद लखनऊ के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की जनगणना के साथ ही विद्यालय में अध्यापन किए जाने के संबंधी संशोधित आदेश को निरस्त कराने के लिए घेराव/प्रदर्शन 27 नवंबर को

लखनऊ : जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ द्वारा जनपद लखनऊ के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की जनगणना के साथ ही विद्यालय में अध्यापन किए जाने के संबंधी संशोधित आदेश को निरस्त कराने के लिए जिला संगठन द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 27 नवंबर, 2026 को सायं 3:00 बजे घेराव/प्रदर्शन किया जाएगा। यह निर्णय आज जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय “उदयाचल” संपन्न आपात बैठक में लिया गया।*
*इसी के साथ बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त तथा छात्रों से अवैध वसूली करने वाले प्रधानाचार्यो के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर जिला संगठन विशेष अभियान चलाएगा।*
*बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने पहले प्रधानाचार्यो से शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से जनगणना ड्यूटी के लिए को कार्यमुक्त किए जाने के आदेश दिए थे किंतु प्रधानाचार्य परिषद के दबाव में संशोधित आदेश में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनगणना के लिए जाने से पहले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से विद्यालय में अपराह्न 1:00 बजे तक अध्यापन कार्य किए जाने के आदेश दिए हैं। इसके पूर्व 24 अक्टूबर को जनगणना के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने आदेश में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को विद्यालय से कार्य मुक्त कराया था। अध्यापन के बाद जनगणना का कार्य घोर अमानवीय होगा क्योंकि अनेक शिक्षक/शिक्षिकाओं जिनकी जनगणना के लिए विद्यालय अथवा घर से 30 से 40 किलोमीटर दूर तक लगी हुई है और ऐसे में 1:00 बजे विद्यालय छोड़ने के बाद जनगणना कार्य जिसमें प्रत्येक शिक्षक/शिक्षिका को 800 परिवारों की गणना करनी है और प्रत्येक परिवार से 40 प्रश्नों पर जानकारी लेनी है। जिसे निर्धारित समय में पूरा किया जाना संभव नहींहै है।*
*डा .आर.पी. मिश्र ने बताया कि अपर मुख्य सचिव माध्यमिक/बेसिक शिक्षा ने इसके पूर्व शिक्षाधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए थे कि विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित न हो इसलिए बीएड, डीएलएड, बीटीसी आदि के प्रशिक्षुओं से अध्यापन कार्य कराया जाय। हमारा संगठन का भी मानना है की छात्रों की परीक्षाएं हैं इसलिए उनका भी शिक्षण कार्य प्रभावित न हो इसलिए जिला विद्यालय निरीक्षक को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।*
*जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिला मंत्री महेश चंद्र ने बताया कि कल प्रातः 11:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता निश्चित हुई है अगर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा संशोधित आदेश को रद्द नहीं किया गया तो जिला संगठन दिनांक 27 नवंबर 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सायं 3:00 बजे घेराव प्रदर्शन करेगा।*
*शिक्षक नेताओं ने बताया कि जिला संगठन शीघ्र ही जनपद के भ्रष्टाचार में लिप्त छात्रों से अवैध वसूली करने वाले* *प्रधानाचार्यो के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर जिला संगठन विशेष अभियान चलाएगा।*
*बैठक को प्रमुख रूप से प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र के अलावा प्रदेशीय मंत्री डा.आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, राज्य परिषद सदस्य अनुराग मिश्र, जिला मंत्री महेश चंद्र, राज्य परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राठौर ने संबोधित किया।
डा. आर.पी. मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ,डा. आर.के. त्रिवेदी- प्रदेशीय मंत्री,अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष, अनुराग मिश्र- सदस्य राज्य परिषद, *महेश चंद्र- जिला मंत्री, डा. एस.के. मणि शुक्ल-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विश्वजीत सिंह- सदस्य राज्य परिषद
आर पी सिंह -कोषाधयक्ष *आलोक पाठक,आय व्यय निरीक्षक, डॉ अनिल कुमार तिवारी-वरिष्ठ संयुक्त मंत्री, निरीक्षक डा मीता श्रीवास्तव* -सदस्य राज्य कार्यकारिणी।



