उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
संस्कृत लोकगीतों की निःशुल्क कार्यशाला 26 से

लखनऊ। संगीत के माध्यम से संस्कृत भाषा और लोक संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् के तत्त्वावधान में लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा 26 नवम्बर से दस दिसम्बर तक नि:शुल्क पन्द्रह दिवसीय प्रस्तुतिपरक संस्कृत लोकगीत गायन कार्यशाला सृज नव संसारम् का आयोजन किया जा रहा है।
लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने बताया कि संगीतज्ञ श्रीमती आशा श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रतिभागियों को संस्कृत लोकगीतों के गायन, शुद्ध उच्चारण, स्वर एवं लय का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला प्रतिदिन सायंकाल महात्मा गांधी मार्ग स्थित म्यूनिसिपल चिल्ड्रेन पैलेस स्कूल परिसर में आयोजित होगी। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 6387779125 पर संपर्क कर सकते हैं।



