उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अनिता श्रीवास्तव की विवाह गीतों की कृति “धरोहर” विमोचित

लखनऊ । परम्परागत विवाह संस्कार एवं लोकगीतों पर रची गयी अनिता श्रीवास्तव की पुस्तक ‘धरोहर’ का विमोचन आज यहां उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह गोमतीनगर में हुआ।

अध्यक्षीय वक्तव्य में पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह ने पुस्तक को अपनी सांस्कृतिक विरासत सहेजने और नयी पीढ़ी को संस्कार सौंपने का श्रमसाध्य प्रयास बताया। मुख्य अतिथि उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष
डा जयंत खोत ने संकलन को संग्रहणीय और उपयोगी बताया।
अकादमी की ही पूर्व अध्यक्ष व प्रख्यात कथक नृत्यांगना डा पूर्णिमा पांडे ने बधाई देते हुए कहा कि लुप्तप्राय से हो रहे गूढ़ कार्य को अनिता ने कर दिखाया और उम्मीद है आगे भी जारी रखेंगी।
मुख्य वक्ता मनोरमा लाल ने कहा कि अनिता ने बहुत मेहनत से नानी, दादी, मां आदि से शादी ब्याह के गीतों और संस्कारों को विषद विवरण के साथ परोसा है।
इससे पहले रश्मि चौधरी के संचालन में चले समारोह में प्रारंभ में कृतिकार अनिता श्रीवास्तव ने सुगना गीत प्रस्तुत करने के साथ अपना पक्ष रखते हुए बताया कि ‘धरोहर’ पुस्तक विवाह संस्कार के विषय में है। इसमें विवाह के अवसर पर किए जाने वाले समस्त वैदिक एवं पारम्परिक रस्मों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई है, साथ ही उन रस्मों पर गाए जाने वाले पारम्परिक गीतों के बारे में भी बताया गया है। पुस्तक में विवाह की रस्मों पर गाए जाने वाले कुल 472 पारम्परिक अवधी-भोजपुरी गीतों का संकलन है।इस अवसर पर पूर्व आईएएस द्वय डा दयानंद लाल, दिवाकर त्रिपाठी, उमा त्रिगुणायात, पदमा गिडवानी और डा नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के संग लोक संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button